फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dengue alert

जिले में तीन और बने डेंगू के शिकार

विज्ञापन
Dengue alert
शहर के वार्ड 4 स्थित घर में दवा का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को इसके तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो कठुआ शहर के बीच वार्ड 4 से हैं, और एक मामला गोविंदसर गांव का है।
विज्ञापन

गोविंदसर गांव से मिला यह दूसरा मामला है। जबकि, इससे सटी रेलवे कॉलोनी में आधा दर्जन लोग पहले ही डेंगू संक्रमित पाए जा चुके हैं। रेलवे कॉलोनी में संक्रमित पाई गई एक महिला की सितंबर माह में मौत हो चुकी है। वहीं, कठुआ शहर के शिवानगर और पारलीवंड के इलाकों से भी डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद को मामलों की जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसे में फॉगिंग को प्राथमिकता देने में असमंजस है। शुक्रवार से शहर के निचले और तराई वाले इलाकों से अभियान की शुरूआत की जा रही है। नगर परिषद ने आम लोगों को हिदायत दी है कि घर के अंदर और आस-पास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन बातों का रखें ध्यान
प्रधान ने बताया कि खुले में बर्तनों को उलटा रखें। अगर किसी बर्तन में पानी जमा करते हैं, तो उसे ढंक कर रखें। अगर किसी चीज में हमेशा पानी जमा कर रखते हैं, तो पहले उसे साबुन से अच्छे तरह धो लें। जिससे मच्छर के अंडों को हटाया जा सके। घर में कीटनाशक का छिड़काव करें। कूलर का काम न होने पर उसमें जमा पानी निकाल दें। जरूरत होने पर कूलर का पानी रोज बदलें। अगर कहीं पानी जमा है, तो उसमें मिट्टी डाल दें। खिड़की और दरवाजे में जाली लगाकर रखें। शाम होने से पहले दरवाजे बंद कर दें। शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले कपडे़ पहनें। रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। आसपास अगर कोई डेंगू का मरीज पता चलता है तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद को दें।

----
एहतियात के तौर पर शुक्रवार से शहर भर में वार्ड वार फॉगिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वीरवार को पहले नवरात्र पर मंदिरों में फॉगिंग कराई जाएगी। बुधवार से अभियान तेज कर दिया गया है। पटेलनगर और पारलीवंड के इलाके में फॉगिंग कराई गई है।
- नरेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष, कठुआ

वार्ड 4 में दवा का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, संवाद।

वार्ड 4 में दवा का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed