{"_id":"615b57bf8ebc3e61f02bdbfd","slug":"dengue-alert-kathua-news-jmu2450837172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानगर, लखनपुर और करडोह में किया गया दवाओं का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानगर, लखनपुर और करडोह में किया गया दवाओं का छिड़काव
विज्ञापन
डेंगू के मामले की पुष्टि होने के बाद कठुआ में दवा का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, विज्ञप्?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में लगातार डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। इसी के मद्देनजर सोमवार को लखनपुर, करडोह और शिवानगर में मलेरिया विंग की टीमों ने दवाओं का छिड़काव किया। वहीं, गोविंदसर गांव में फॉगिंग कराई गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन संदिग्ध सात लोगों के सैंपलों की डेंगू जांच कराई जा रही है। विभिन्न इलाकों से बुखार के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अब कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। विभाग लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी कर रहा है। जिसमें आसपास पानी जमा न होने देने की नसीहत दी जा रही है।
गोविंदसर इलाके में ही कई संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को जीएमसी कठुआ में सात सैंपल डेंगू जांच के लिए डॉक्टरों ने भेजे हैं। संदिग्ध बुखार के मामलों में मरीजों के प्लेटलेट काउंट गिरने से ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि मामले डेंगू के हो सकते हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने रविवार को सामने आए डेंगू के संक्रमित मामलों के बाद मरीजों के घरों और आसपास दवा का छिड़काव किया है। बुखार की शिकायत आने पर अन्य लोगों को भी जांच कराने के लिए अपील की गई है।

शहर के शिवानगर में कीट नाशक का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA
विज्ञापन