फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration jammed on Kathua-Hatli turning road

कठुआ-हटली मोड़ मार्ग जामकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration jammed on Kathua-Hatli turning road
कठुआ। शहर में पेयजल आपूर्ति आपूर्ति बाधित होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। शुक्रवार को पिछले आठ दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे वार्ड 14 स्थित परदेशी मोहल्ला के लोगों ने कठुआ-हटली मोड़ मार्ग जामकर जलशक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही विभाग पर लोगों की समस्या की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारी ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया तो लोगों ने मार्ग को खोल दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल कौशल शर्मा ने कहा कि वार्ड में पानी की आपूर्ति के लिए बनाए गए ओवरहेड टैंक के लचर प्रबंधन और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से लोगों को पानी के लिए परेशान होना नियति बन चुका है। इसका समाधान विभाग द्वारा आज तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ दिनों से पानी न आने के कारण मोहल्ले के करीब 60 घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं है। गर्मी के इस मौसम में बिना पानी के गुजारा कैसे संभव हो सकता है? इसके कारण लोगों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज भी जब वह लोग मौके पर पहुंचे विभाग के जेई के साथ ओवरहेड टैंक पर पहुंचे तो वहां एक साथ सात से आठ वाल्व खुले पाए गए। एक साथ इतने वाल्व के खुलने से पानी का प्रेशर इतना कम हो जाता है कि वह निचले इलाकों में तो चला जाता है, लेकिन ऊपर के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इसके अलावा जगह-जगह से लीक कर रही पाइप लाइनें और वाल्व भी समस्या का और बढ़ा रहे हैं। वहीं इस मौके पर आप नेता एसके भंडारी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि शहर में दर्जनों ट्यूबवेल होने के बावजूद लोगों को उनकी जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। इसका मुख्य कारण विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग का रवैया ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में लोगों के कड़े रोष का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन में पवन कुमार बिल्ला मेहरा, संजीव कुमार, रघुवीर चंद्र, लेख राज, सुनील कुमार, काका राम, किरण देवी, संध्या देवी, नैंसी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed