{"_id":"6807efa28bec1effff0dbc0e","slug":"demand-to-open-government-library-in-ramkot-kathua-news-c-201-1-knt1008-119508-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रामकोट में सरकारी पुस्तकालय खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रामकोट में सरकारी पुस्तकालय खोलने की मांग
Wed, 23 Apr 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट में सरकारी पुस्तकालय नहीं होने से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। युवाओं ने सरकार से रामकोट में तहसील स्तर पर पुस्तकालय खोलने की मांग की है।
रामकोट के युवा परवीन कुमार ने बताया कि रामकोट में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ कॉलेज के विद्यार्थी भी पढ़ाई कर रहे हैं, जो अपनी पढ़ाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में भी जुटे रहते हैं। ऐसे में सरकारी पुस्तकालय की सख्त जरूरत है। विद्यार्थी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण किताबों के अभाव में ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।
मकवाल के मन मोहन ने कहा कि पुस्तकालय को किसी भी स्कूल व कॉलेज में ज्ञान का भंडार एवं रीढ़ माना जाता है। रामकोट इलाके में इसके अभाव में स्थानीय विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को इसकी कमी खलती है। रामकोट निवासी पवन सिंह, अमित शर्मा, मोहित, राज कुमार और तिलक राज ने तहसील में सरकारी पुस्तकालय खोलने की मांग की।