फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to open bank branch in remote area

दूरदराज क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की मांग

विज्ञापन
Demand to open bank branch in remote area
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज धार डूगनू गांव के लोगों ने सरकार से उनके इलाके में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। पंचायत के निवासी नीलम कुमार ने बताया की धार डूगनू पंचायत के साथ-साथ उसके आसपास की अन्य 4 पंचायतों के करीब 20 हजार लोगों को बैंक संबंधित कामकाज के लिए बिलावर, किशनपुर में स्थित बैंकों में जाना पड़ता है, जो गांव से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि अप्पर धार डूगनू, दियौता, लोअर धार डूगनू पंचायतों के लोगों को बैंक संबंधित कामकाज के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इससे दूरदराज इलाके के लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश ने बताया के बुढ़ापा पेंशन के लिए बुजुर्गों को पैदल चलकर बैंकों में जाना पड़ता है। प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से अन्य कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका संबंध सीधे तौर पर बैंकों से है। ऐसे में बैंक में नजदीक बैंक न होने से लोग परेशान होते हैं। दियौता गांव के निवासी शमशेर सिंह ने कहा कि ज्यादातर पहाड़ी इलाका सड़क संपर्क से नहीं जुड़ पाया है। इससे बैंक संबंधित कामकाज निपटाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर पैदल सफर करके बैंकों में पहुंचना पड़ता है, जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद हो जाता है। धार डूगनू इलाके के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द धार डूगनू गांव में बैंक शाखा खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed