फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to fill vacant posts in First Aid Center

प्राथमिक उपचार केंद्र में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग

विज्ञापन
Demand to fill vacant posts in First Aid Center
बिलावर। प्राथमिक उपचार केंद्र गोडू फलाल में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने की है। पंचायत की सरपंच कैलाशो देवी और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि प्राथमिक उपचार केंद्र में अलग-अलग प्रकार के 19 पद सृजित हैं, जिसमें से केवल पांच मुलाजिम प्राथमिक उपचार केंद्र में उपलब्ध हैं। सरपंच ने बताया कि प्राथमिक उपचार केंद्र में पांच एमबीबीएस डॉक्टरों के पद पिछले कई वर्षों से रिक्त पड़े हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार केंद्र में एनएचआरएम के तहत एक डाक्टर तैनात किया गया है और एक फार्मासिस्ट के साथ-साथ अन्य तीन चतुर्थ श्रेणी के मुलाजिम प्राथमिक उपचार केंद्र में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि दूरदराज इलाका होने के कारण लोगों को सही प्रकार से स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नतीजतन लोगों को करीब 26 किलोमीटर दूर जाकर उप जिला अस्पताल बिलावर में इलाज करवाना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कई सालों से प्राथमिक उपचार केंद्र में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को नहीं भरा गया है। सरपंच ने कहा के करीब 10000 से अधिक आबादी के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज करवाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। अगर कोई अधिक बीमार पड़ जाए तो पालकी में बिठाकर मरीज को निचले इलाकों की तरफ पहुंचाना पड़ता है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कई बार सरकार के आगे गुहार लगा चुके हैं कि रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए, लेकिन इस संबंध में सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्राथमिक उपचार केंद्र में रिक्त पड़े सभी पदों को भरा जाए। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस संबंध में सीएमओ कठुआ से डॉक्टरों को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed