{"_id":"61560a018ebc3e0de90f7476","slug":"demand-kathua-news-jmu244794847","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी क्षेत्र के लोगों ने मांगी आपराधिक तत्वों से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी क्षेत्र के लोगों ने मांगी आपराधिक तत्वों से मुक्ति
विज्ञापन
राजबाग क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग, संव?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे पशु तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों को लेकर राजबाग थाना क्षेत्र के घाटी इलाके लोगों ने रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय गुज्जर मीर मोहमद ने बताया कि कुछ स्थानीय युवक पशु तस्करी के मामले में लिप्त हैं। वह पंजाब के एक गिरोह के साथ मिलकर पशु तस्करी के साथ बाइक समेत कई चोरियों को भी अंजाम दे चुके हैं। जिनके खिलाफ पशु तस्करी व चोरी के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। लेकिन, वे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
उन्होंने बताया कि उन व्यक्ति के खिलाफ कठुआ पुलिस में उन्होंने भी शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, प्रदर्शनकारियों में शामिल शिवनारायण सिंह ने कहा कि युवाओं में लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन के कारण उनके इलाके में होने वाली आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। कुछ दिन पूर्व उनकी गाय घर से ही चोरी हो गई थी। जिसका आज तक पता नहीं चला।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों की पहचान हो चुकी है। लेकिन, पुलिस इन लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब स्थिति यह है कि अगर लोग उनके खिलाफ शिकायत करने जाते हैं तो उन्हें धमकियां दी जाती हैं। पुलिस की कार्रवाई न होने के कारण इन लोगों से अब खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र को आपराधिक तत्वों के चुंगल से आजाद कराने की मांग की है।