{"_id":"6845ecb0d1bf570e2509077a","slug":"demand-for-road-in-hiranagar-kathua-news-c-201-1-knt1002-120856-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पूरा करा जाए छन्न दित्याल मंगलूर सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पूरा करा जाए छन्न दित्याल मंगलूर सड़क का काम
Mon, 09 Jun 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। छन्न दित्याल-मंगलूर सड़क का निर्माण कार्य करीब छह वर्ष से अधूरा है। इससे चिंतित लोगों ने शासन, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क का काम पूरा करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का काम शुरू होते समय लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें सुविधा मिलेगी और इलाके की सूरत बदलेगी। कई गांव सीधा हाईवे से भी जुड़ सकते थे लेकिन इस सड़क के निर्माण के दौरान कुछ लोगों की भूमि इसकी जद में आने पर मामला कोर्ट में चला गया, जिसकी वजह से निर्माण कार्य रोकना पड़ा। तब से यह सड़क और लोगों की तमन्ना अधूरी रह गई।
स्थानीय निवासी सुनील सिंह, परवीन कुमार, रोमी शर्मा ने बताया कि यह सड़क मंगलूर तक पूरी हो जाती तो इस इलाके के लोगों को कठुआ जाने के लिए दयाला चक जाने की जरूरत न पड़ती। लोग इस सड़क से सीधे चड़वाल के पास हाईवे पर पहुंच सकते थे। इससे उनकी यात्रा का समय और किराया दोनों बचता।
विज्ञापन
इसी तरह चड़वाल से बिलावर, उधमपुर की ओर जाने के लिए भी लोगों को दयाला चक न जाना पड़ता। इस रूट पर यातायात बढ़ने से विकास बढ़ता और रोजगार के भी अवसर बढ़ सकते थे। इसलिए अब ग्रामीणों ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विवाद सुलझाकर सड़क बनाने की मांग की है।
स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने बताया कि वह स्वयं इस क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह स्थानीय लोगों के बैठक कर उनकी समस्या भी सुनेंगे। उन्होंने सड़क बनाने के लिए भी प्रयास करने का आश्वासन दिया है।