फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand For Bus Stop

Kathua News: चड़वाल मोड़ पर बनाया जाए अंतरराज्यीय बस स्टॉपेज

Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand For Bus Stop
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चड़वाल मोड़ पर अंतरराज्यीय बस स्टॉपेज बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाके से लेकर कंडी क्षेत्र के लोग पंजाब हिमाचल या अन्य राज्यों में जाने के लिए यहीं पर आते हैं लेकिन वहां बस स्टॉप न होने के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है या दूसरे वाहनों में बैठकर लखनपुर आदि दूसरे स्टॉपेज पर जाना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने यहां बस स्टॉपेज बनाने की मांग की है। इसके लिए लोगों ने जम्मू कश्मीर सरकार के कुछ मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने भी अपने स्तर पर प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी परविंदर कुमार, रमन कुमार, कमल किशोर आदि ने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में जाने वाले यात्री यहां घंटों खड़े होकर अंतरराज्यीय बसों का इंतजार करते हैं लेकिन स्टॉपेज न होने के कारण ज्यादातर बसें यहां नहीं रुकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन बस चालकों को यह मालूम है कि यहां पर लंबी यात्रा के यात्री मिलते हैं तो वह गाड़ी रोक लेते हैं लेकिन अन्य बस चालक बिना रुके गुजर जाते हैं। लोगों का कहना है कि यहां बस स्टॉप बनने से कंडी क्षेत्र और सीमावर्ती लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed