फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   deligation

जम्मू कश्मीर पहुंचा हरियाणा विधान सभा का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
deligation
क्षेत्रीय समस्याओं का हल तलाशने के लिए हरियाणा विधान सभा का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर पहुंचा है। वीरवार को लखनपुर पहुंचे हरियाणा विधानसभा के छह विधायकों के दल का नेतृत्व कर रहे विधायक विनोद बयाना ने बताया कि यह एक स्टडी टूर है, जिसमें वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आए हैं। इस पर जम्मू-कश्मीर में सरकार की क्या नीति रही है और इसके क्या परिणाम आए, इसका अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक व हरियाणा विधानसभा सब्जेक्ट कमेटी के चेयरमैन दीपक मंगला ने बताया कि हरियाणा विधानसभा में 11 अलग-अलग कमेटी बनी हुई है, जो अलग-अलग राज्यों में जाकर कई विकास कार्यों को लेकर विषयों बातचीत करती हैं। हरियाणा से विधायक जम्मू-कश्मीर में स्टडी टूर के लिए आए हैं। जो जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से मिलकर पब्लिक एंड हेल्थ सर्विस, विद्युत विभाग इरिगेशन, स्वास्थ्य सुविधा, जैसे चार मुद्दों पर विशेष बातचीत करेंगे। इन विभागों के कामकाज को लेकर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किस तरीके की दिक्कत चल रही है। इसको लेकर विशेष बातचीत होगी।
विज्ञापन

पत्रकारों द्वारा किसान आंदोलन के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर कहा कि किसान आंदोलन से वह परिचित हैं, लेकिन यह केंद्र सरकार का विषय है। वह सिर्फ चार मुद्दों पर विशेष बातचीत के लिए आए हैं और इन्हीं मुद्दों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर विधायक लीलाराम गुर्जर, कृष्ण लाल मिधा, विनोद बनिया, लक्ष्मण सिंह राम कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed