{"_id":"284690f321cdf5f86d0f70ffe714b662","slug":"degree-college-won-five-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी टीम
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 25 Sep 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
अंतर कालेज जूडो प्रतियोगिता में ओवरआल उपविजेता बनकर लौटी डिग्री कालेज कठुआ की टीम का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। दो स्वर्ण पदक, दो कांस्य व एक रजत पदक जीतकर लौटी टीम के खिलाड़ियों को हाथोंहाथ लिया गया।
विज्ञापन
कालेज प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाई। वहीं खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कालेज स्टाफ और मेहनत को दिया। डिग्री कालेज के प्रिंसिपल बीएल गुप्ता ने बताया कि 22-23 सितंबर को आयोजित हुई प्रतियोगिता में कालेज के सुभाष ने 75 किलो भार वर्ग और ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
तनवीर ने 90 किलो और अमित ने 80 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मुकेश ने 55 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर रनरअप रहे। उन्होंने कहा कि कालेज का प्रदर्शन पहले भी जूडो में बेहतर रहा है और खिलाड़ियों ने इस बार भी कालेज का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फाइनल से पहले सभी ने टीम प्लान बनाया और जब भी खिलाड़ी का मुकाबला होता तो सभी उसका हौसला बढ़ाते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कालेज के शारीरिक शिक्षा निदेशक ने उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिसके बल पर कालेज उपविजेता बना।
सुभाष को बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया जो उन्होंने अपने माता-पिता के नाम किया। उन्होंने कहा कि बेस्ट खिलाड़ी का खिताब पहली बार मिला है। माता-पिता का आशीर्वाद उनके लिए बूस्टर की तरह था।