फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ddc meeting news, budget 2025-26 fund news,

Kathua News: चालू परियोजनाओं के लिए 9.13 करोड़ रुपये निर्धारित

Sat, 19 Jul 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 19 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
ddc meeting news, budget 2025-26 fund news,
कठुआ। जिला विकास परिषद कठुआ की शुक्रवार को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 74.52 करोड़ का जिला पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बजट स्वीकृत किया गया। इस बजट में 9.13 करोड़ रुपये चालू परियोजनाओं के लिए और 65.38 लाख रुपये नई विकास योजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

परिषद सदस्यों के अनुसार यह योजना जिले में ढांचे को सुदृढ़ करने, सेवा वितरण को सुधारने और समग्र विकास को गति देने की दिशा में लक्षित निवेश सुनिश्चित करती है। बैठक में डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने कहा कि सभी विकास कार्य समयबद्ध रूप से और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि यह कैपेक्स योजना ग्राम सभाओं में प्रस्तावित कार्यों को शामिल कर तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद कठुआ के अध्यक्ष महान सिंह ने कहा कि डीपीआर तैयार करने के चरण में डीडीसी सदस्यों से परामर्श लिया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा पर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया। डीडीसी के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समर्पण व सहयोग की सराहना की। बैठक में जिला योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर ने जिले की वर्तमान विकास स्थिति पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में एडीडीसी सुरिंदर मोहन सहित अन्य जिला एवं सेक्टर स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीडीसी मढ़ीन ने सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण, डीडीसी बनी ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने, डीडीसी कीड़ियां गंडियाल ने सड़क संपर्क में पीएमजीएसवाई की प्रगति की सराहना की। वहीं, डीडीसी नगरी ने नियुक्त श्रमिकों को ईसीएच सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed