{"_id":"5fbd51308ebc3e9bc567ce2a","slug":"ddc-election-kathua-news-jmu2234489134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 28 नवंबर को होने जा रहे पहले चरण के चुनाव के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। 26 को पहले चरण के चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को कड़े सुरक्षा पहरे के बीच कठुआ से रवाना किया जाएगा। जिले के दूरदराज बनी और लोहाई मल्हार निर्वाचन क्षेत्रों में होने जा रहे चुनाव से ठीक पहले जहां कई इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं इनमें कई पोलिंग स्टेशन तीन से चार घंटे की पैदल दूरी पर भी हैं।
डंडी गुट्टू समेत ढग्गर के दूरदराज इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। यदि मौसम साफ नहीं होता है, तो पोलिंग पार्टियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 26 नवंबर को बनी पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों को डिग्री कॉलेज में ठहराया जाएगा। सड़क के नजदीक बने पोलिंग स्टेशन वाली पार्टियों को 26 नवंबर को ही रवाना कर दिया जाएगा। 27 नवंबर को दूरदराज की पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालय से रवाना की जाएंगी।
चुनाव विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बनी निर्वाचन क्षेत्र में 67 और लोहाई मल्हार निर्वाचन क्षेत्र के लिए 44 पोलिंग पार्टियां तैयार की गई हैं। बताया कि डीडीसी चुनाव के लिए एक पोलिंग पार्टी में जहां तीन सदस्य होंगे, वहीं उपचुनावों के लिए एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य रहेंगे। एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि बुधवार को नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें उन्हें निर्देश जारी किए जाएंगे।