{"_id":"691e1ed8abe0f82e0c0d8442","slug":"dc-xi-won-by-two-wickets-kathua-news-c-201-1-knt1009-126378-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीसी इलेवन ने दो विकेट से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीसी इलेवन ने दो विकेट से विजयी
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के मैदान में खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में डीसी इलेवन की टीम ने जीडीसी इलेवन की टीम को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
बुधवार को खेला गया 15 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडीसी इलेवन ने निर्धारित ओवर सात विकेट के नुकसान 116 रन बनाए। टीम की ओर से प्रो. तारीक ने 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जबकि प्रो. संदीप शर्मा ने 25 रन, प्रो. दयाराम ने 21 रन और प्रो. उमर ने 11 रन का योगदान दिया। वहीं, डीसी इलेवन ने गेंदबाजों ने भी शानदार नियंत्रण दिखाया। डिप्टी कमिश्नर कठुआ राजेश शर्मा ने शुरुआत में दो अहम विकेट लेकर जीडीसी इलेवन की लय को धीमा कर दिया।
117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कठुआ डीसी इलेवन की शुरुआत खराब रही और पहले ही गेंद पर विकेट गिर गया। लेकिन एक विकेट गिरने के बाद वन-डाउन आए जिला सूचना अधिकारी कठुआ राजिंद्र डिंग्रा ने जिम्मेदाराना और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों में 53 रन बनाए। जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इसके बाद खेलने उतरे डीपीओ आमिर चौधरी ने भी 17 रन बनाकर टीम की स्थिति संभालने में योगदान दिया। बाद में स्थिति को संभालते हुए एसीआर कठुआ विश्व प्रताप सिंह ने 17 रन (दो चौके व एक छक्का) जोड़कर रन गति को बनाए रखा और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। वहीं, अंतिम ओवर में मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। तीन गेंद शेष रहते एडीसी विश्वजीत सिंह और सीईओ नगरपालिका अमित शर्मा ने संयम दिखाते हुए टीम को जीत तक पहुंचा कर दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की।