{"_id":"68473d0d541b7717730d6022","slug":"day-night-vollyball-in-bani-kathua-news-c-201-1-knt1006-120878-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में पहली बार रात-दिन होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में पहली बार रात-दिन होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट
Tue, 10 Jun 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बनी। भारत स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बनी में पहली बार 11 से 13 जून तक रात-दिन का वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी नामक यह मुकाबले बनी के गुर्जर हॉस्टल, सरथली में आयोजित किए जाएंगे।
यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने, खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम लोगों को से नो टू ड्रग्स, खेलो इंडिया, फिट इंडिया, खेलो दिल से, खेलो देश के लिए का संदेश दिया जाएगा।
भारत स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अलाउद्दीन ने बताया कि यह टूर्नामेंट रोजाना शाम पांच से आठ बजे तक मुकाबले करवाए जाएंगे। ताकि युवाओं को फिटनेस के साथ ही रात्रि खेल का भी आनंद मिल सके। उन्होंने कहा कि अक्सर शाम के समय युवा अपनी फिटनेस पर कम ध्यान देते हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट के जरिए उन्हें खेलकूद की ओर आकर्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए 16 टीमें पंजीकृत हो चुकी हैं। जो इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण है। यह पहली बार बनी में दिन-रात वॉलीबॉल टूर्नामेंट के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
भारत स्पोर्ट्स क्लब का यह प्रयास खेल को बढ़ावा, देशप्रेम की भावना और ड्रग्स के खिलाफ सशक्त संदेश भी देता है। क्लब का उद्देश्य है कि स्थानीय युवा खेलकूद के प्रति अपने मनोबल को ऊंचा उठाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।