फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Daula Mata's doors open after one and a half months

डेड़ माह के बाद खुले दौला माता के कपाट

विज्ञापन
Daula Mata's doors open after one and a half months
बर्फ से ढके दौला गांव के मध्य में दिखता मंदिर का खूबसूरत नजारा। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद दौला गांव में चंडी माता का दरबार दर्शनों के लिए खुल गया है। माता के खजाने और त्रिशूल को पौराणिक परंपरा के अनुसार भकौगा गांव में ले जाया गया था। दुलंगल गांव के लोगों ने माघ माह में मंदिर के कपाट को खुलवाने की परंपरा को निभाया। बर्फ से लदे पहाड़ों पर मैया के जयघोष के बीच दुलंगल से आए भक्तों ने माता के दरबार को खोला। रात भर जागरण किया गया। जिसके बाद भक्तों को लंगर भी परोसा गया।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन गौरी शंकर संजान ने बताया कि पौराणिक परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट मार्गशीष माह में बंद होकर माघ माह में खुलते हैं। बताया कि मंदिर निर्माण करने वाले पुजारी मार्गशीष माह में माता के खजाने, त्रिशूल आदि को अपने साथ भकौगा ले जाया करते थे, यही प्रथा अभी भी निभाई जाती है। बताया कि दरबार खुल गया है लेकिन भकौगा से मैया कर पहला त्रिशूल चैत्र के पांचवें नवरात्र को दौला पहुंचेगा। इसे मेला पंचमी कहा जाता है और अगले दिन त्रिशूल वापस लौटता है। प्रथा के अनुसार पंचमी के बाद आने वाले मंगलवार को मैया का पूरा खजाना दौला गांव में वापस लाया जाता है। ज्ञात रहे कि डुग्गन के पहाड़ों पर दौला गांव में बसी मां चंडी का यह प्रसिद्ध मंदिर जिले के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। दुर्गम और सड़क संपर्क से वंचित होने के बावजूद हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed