फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cycle rally

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चलाई 110 किलोमीटर साइकिल

विज्ञापन
Cycle rally
कठुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर बाईसाइकिल फॉर चेंज क्लब ने 110 किलोमीटर की साइकिल सवारी का आयोजन किया। शहर के जराई चौक से शुरू होने वाली साइकिल सवारी में शामिल युवाओं ने गुरदास पुर होते हुए अमृतसर टोल प्लाजा का सफर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित होने वाली इस गतिविधि के संबंध में क्बल के सुनील मोनू ने बताया कि हॉकी के जादूगर के रूप में प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद को समर्पित आज की सवारी में उनके साथी साइकिल चालकों में शामिल सुनील शर्मा, नरेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, दीप शर्मा, नरिंदर रैना, सुमित सम्याल, अरुण, आदि ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस साइकिल सवारी का आयोजन कोविड-19 के सभी प्रचलित एसओपी को ध्यान में रखते हुए किया गया था। क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल गतिविधियों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed