फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cyber Crime; Court Gave Order to Transfer Amount From freeze Account

ऑनलाइन ठगी : दो मामलों में फ्रीज राशि शिकायतकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर करने के आदेश

विज्ञापन
Cyber Crime; Court Gave Order to Transfer Amount From freeze Account
- अदालत से का लोगो लगाएं
विज्ञापन

-एक में ऑनलाइन सूट खरीद में हुई ठगी तो दूसरा वाइस क्लोनिंग का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में फ्रीज खातों से पैसा जारी करने के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है। जालसाजों ने दो मामलों में एक लाख एक हजार 500 रुपये की ठगी की थी।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संबंधित बैंकों से फ्रीज की गई राशि को उचित प्रक्रिया को पूरी करने के बाद शिकायतकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया है। एक मामला ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी का है तो दूसरा वाइस क्लोनिंग के जरिए पैसे ठगने का है। अभियोजन पक्ष के वकील अंकुश शर्मा ने बताया कि पहला मामला हीरानगर क्षेत्र के परेनी गुड़ा मुंडियां का है। इसमें आनलाइन ठगी में जालसाजों ने अभिषेक शर्मा पुत्र बोध राज को अज्ञात व्यक्ति से फोन काल किया। जिसमें ठग ने शिकायतकर्ता को उसका रिश्तेदार बताया। कहा कि वह अमेरिका में रहता है और उसे 96 हजार 80 रुपये की राशि की जरूरत है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने उसे राशि यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर दी। इस बीच शिकायतकर्ता ने इसके बारे में अपने पिता से पुष्टि की तो पाया कि वह एक जालसाज था न कि उसका कोई रिश्तेदार। इसके बाद ठगी की सूचना जिला साइबर सेल में दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि राशि एचडीएफसी बैंक खाता शाखा दियाला चक कठुआ से एचडीएफसी बैंक शाखा तुलसियानी चैंबर्स-नरीमन प्वाइंट मुंबई में जमा की गई थी। साइबर सेल ने अपनी कार्रवाई करते संबंधित बैंक में ट्रांसफर हुई राशि को फ्रीज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला मामला बनी क्षेत्र का है। इसमें मेहनाज अख्तर पत्नी मुजफ्फर हुसैन निवासी लोवांग बनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूट देखा और उसकी खरीदारी करने ऑर्डर किया। शिकायतकर्ता ने 5500 रुपये जेके बैंक शाखा बनी से एसबीआई बैंक शाखा तेइपुर सोनितुर असम में ट्रांसफर कर दिए। जब फोन कर ऑर्डर के बारे में पूछा गया तो जालसाज ने कोई ट्रैकिंग नंबर नहीं दिया और शिकायतकर्ता के फोन को ब्लाक कर दिया। इसके बाद उन्होंने जिला साइबर सेल में मामला दर्ज करवाया। जिला साइबर सेल ने तुंरत कार्रवाई करते हुए राशि को संबंधित बैंक में फ्रीज करवा दिया।

मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट मुनीश कुमार मन्हास ने 18 अक्टूबर को आदेश जारी कर एचडीएफसी बैंक शाखा तुलसियानी चैंबर्स-नरीमन प्वाइंट मुंबई और एसबीआई बैंक शाखा तेइपुर सोनितुर असम को उचित प्रक्रिया पूरी करने के बाद फ्रीज राशि आवेदकों के खातों में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed