फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural news

Kathua News: गुरुद्वारों में संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया

विज्ञापन
cultural news
आरएस पुरा/मीरा साहिब। उप जिला आरएसपुरा में गुरु नानक देव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर्षोल्लास के मनाई गई। प्रात: कई स्थानों पर प्रभात फेरी निकाल कर गुरु का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गुरुद्वारों में काफी संख्या में संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। कई लोगों ने शबद कीर्तन में हिस्सा लिया। आरएस पुरा कस्बे के सेंट्रल गुरुद्वारे सहित कई स्थानों पर गुरु नानक देव को सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री नानक देव जी का गुणगान किया। ऐसी मान्यता है कि सिख धर्म की स्थापना गुरु नानक जी ने की थी। बताया जाता है कि गुरु नानक देव जी ने अपने पारिवारिक जीवन का सुख त्यागकर लोकहित में कई यात्राएं की थीं। कस्बे और गांवों में कई स्थानों पर संगत की ओर से कडा प्रसाद के स्टाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद वितरण किया। वहीं मीरा साहिब क्षेत्र में भी गुरुद्वारों में सुबह से ही चल रहे शबद कीर्तन में संगत ने गुरु जी के नाम का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed