{"_id":"666b902c013734811607c115","slug":"cultural-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110424-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दिल्ली के मोनू दहिया ने हरियाणा के वीनी को हराकर जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दिल्ली के मोनू दहिया ने हरियाणा के वीनी को हराकर जीती बड़ी माली
विज्ञापन
-बसोहली के प्लासी में दंगल, दूसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। प्लासी में चल रहे दंगल में दूसरे दिन वीरवार को भी रोचक मुकाबले हुए। मोनू दहिया दिल्ली ने हरियाणा के वीनी को हराकर बड़ी माली पर कब्जा किया। पहलवानों के दाव पेंच देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।
बड़ी माली का मुकाबला मोनू दहिया दिल्ली और हरियाणा के वीनी पहलवान के मध्य हुआ। मोनू पहलवान ने दाव पेंच लगा माली जीत ली। छोटी माली का मुकाबला पंजाब के पुष्पिंदर और हिमाचल के राजू पहलवान में कराया गया। इसमें राजू विजेता रहे। छोटी माली के विजेता को एक लाख जबकि बड़ी माली के विजेता को डेढ़ लख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। मेले में जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली के 100 से अधिक पहलवानों ने जोर अजमाइस की। दंगल से पूर्व डोगरी गायिका सरस भारती की प्रस्तुतियां लोगों को काफी पसंद आईं। प्लासी के पूर्व सरपंच रोमेश चंद्र ने कहा कि आज युवा अपनी संस्कृति और परंपरा को भूलता जा रहा है। युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।