फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

बच्चों को अच्छे संस्कार देकर सभ्य समाज का निर्माता बनाएं

विज्ञापन
cultural
हीरानगर। छन्न अरोड़ियां में चले श्रीमद्भागवत सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कथा में धर्म का ज्ञान प्राप्त करने के साथ ही लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत सप्ताह के अंतिम दिन प्रवचन करते हुए कथावाचक पीयूष महाराज ने कहा बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वे बड़े होकर सभ्य समाज के निर्माता बनें। अच्छे संस्कार भागवत कथा से मिले ज्ञान से आते हैं। सात दिन चले इस कार्यक्रम में संगत ने यहां से जो ज्ञान प्राप्त किया है उसे अपने परिवार में जाकर बच्चों में भी बांटे। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर बच्चों को धर्म का ज्ञान दें और उन्हें प्रभु के चरणों में कुछ समय व्यतीत करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

घर में बड़े-बुजुर्गों से अच्छा व्यवहार और उनका आदर करना सिखाएं। इससे आपके घर में शांत वातावरण होगा और बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। बच्चों की सफलता माता-पिता के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। इसलिए उन्हें सफल बनाने के लिए अच्छे संस्कार और शिक्षा दें। सप्ताह की आयोजक कमेटी और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान देने वाले युवाओं को मंच पर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed