फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने ली परेड की सलामी

विज्ञापन
cultural
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसी राहुल यादव ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में शामिल एनसीसी कैडेट, सीआरपीएफ, और जिला पुलिस जवानों ने शामिल होकर राष्ट्र के प्रति जज्बे का प्रदर्शन किया। वहीं इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोक गीतों पर शानदार सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन

डीसी ने विद्यार्थियों से गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह में देशभक्ति की भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया, ताकि उत्सव को भव्य और सफल बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों, स्कूली बच्चों और जनता से बड़ी संख्या में राष्ट्रीय समारोह को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए आने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

डीसी ने विभिन्न विभागों की क्षेत्रवार उपलब्धियों को अलग करने के अलावा चल रही परियोजनाओं और कार्यक्रमों को शामिल करते हुए जिला विकास प्रोफाइल को भी रखा। इसके अलावा उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने और नियमों का पालन करने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ा है। लिहाजा विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाना चाहिए। सरकार ने 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल, अतिरिक्त उपायुक्त अतुल गुप्ता के अलावा जलशक्ति विभाग, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता और विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed