{"_id":"619160f3c9b5610a00270519","slug":"cultural-kathua-news-jmu247834222","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठक बिरादरी ने कुल देवता के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठक बिरादरी ने कुल देवता के दरबार में टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर। कस्बे के जगदंबे माता मंदिर में रविवार को पाठक बिरादरी की मेल मनाई गई। इसमें प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान कुल देवता के दरबार में माथा टेका। हवन में आहुतियां भी डालीं। इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में रौनक बनी रही।
पाठक बिरादरी की मेल के चलते रविवार को सुबह से ही जगदंबे माता के दरबार में रौनक दिखाई देने लगी थी। इस दौरान सुबह सबसे पहले कुल देवताओं के निशान को स्नान करवाया गया। इसके पश्चात हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने आहुतियां डालीं।
कुल देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सदस्यों में उत्सुकता बनी रही। इस बीच महिलाओं की तरफ से कीर्तन का आयोजन किया गया। इससे माहौल भक्तिमय बन गया। दोपहर के समय भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पहला भोग कुलदेवता को लगाया गया। कंजक पूजन भी किया गया। इसके बाद भंडारा आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इस मौके पर विभिन्न इलाकों से बिरादरी कि सदस्य उपस्थित रहे।