{"_id":"6137bfba8ebc3ef2c0713219","slug":"cultural-kathua-news-jmu243158590","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष नवाया शीश
विज्ञापन
कठुआ। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व दशमेश नगर गुरुद्वारा साहिब में हर्षोल्लास एवं आस्था के साथ मनाया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में गत दो दिन पहले शुरू किए गए पाठ का भोग डाला गया, जिसके बाद रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। वहीं, प्रचारक ने गुरु जी के बताए गए मार्ग पर चलने के लिए संगत को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जम्मू से आए रागी भाई हरबंस सिंह सहित स्थानीय रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। वहीं प्रचारक भाई सुखजीत सिंह ने सिख धर्म के इतिहास पर रोशनी डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित संगत को आने वाली पीढ़ी को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के व्याप्त बुराईयों और अत्याचार के खिलाफ लड़ने का सिखों का इतिहास रहा है। इसे हमें इसी तरह से आगे जारी रखना है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महंत मंजीत सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब जी के इतिहास के बारे में कहा कि आज के दिन गुरु अर्जनदेव ने दरबार साहिब अमृतसर में गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश किया, तब से सिख पंथ गुरुग्रंथ के बताए मार्ग पर चल रहा है। वहीं, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मास्टर सुजान सिंह ने भी संगत से गुरु जी के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंत में संगत ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में हरमोहिंदर सिंह, मास्टर दलजीत सिंह, मनमोहन सिंह, महेंद्र पाल सिंह के कई अन्य वरिष्ठ गणमान्य आदि उपस्थित रहे।