फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का हो पालन

विज्ञापन
cultural
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले जिला स्तर के समारोह को यादगार बनाने के लिए समीक्षा बैठकों के साथ-साथ अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यापक निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डीसी राहुल यादव ने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए समारोह को पूरी तरह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किए जाने का निर्णय लिया। डीसी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर होने वाले ध्वजारोहण के बाद परेड मुख्य आकर्षण होगी।
विज्ञापन

समारोह स्थल पर सुबह शहनाई वादन किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, बैठने के इंतजाम, बैरीकेटिंग, पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली सप्लाई के अलावा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करने निमंत्रण पत्रों की परीक्षा परिवहन व्यवस्था महत्वपूर्ण भवनों की सजावट को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत महोत्सव विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तैयार करने के लिए कहा
डीसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के संबंध में कमेटी सदस्यों को आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर नवीन विचारों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तैयार करने के लिए कहा। डीसी ने नगर परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी को समारोह स्थल की साफ-सफाई, महत्वपूर्ण भवनों पर बिजली की सजावट के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर फ्लेक्स आदि लगाने के लिए कहा।
एंबुलेंस के साथ थर्मल स्कैनिंग व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश
जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समारोह स्थल पर मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए निर्देश दिए।
डीसी ने अधिकारियों को 15 अगस्त से पहले अपने कार्यालय में स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाने जैसी गतिविधियां सुनिश्चित बनाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल, एडीडीसी पुनीत शर्मा, एडीसी अतुल गुप्ता, सीपीओ उत्तम सिंह के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैंड की धुन के साथ 11 टुकड़ियों ने की रिहर्सल
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में परेड की रिहर्सल तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान 11 अलग-अलग टुकड़ियों ने बैंड की धुन के साथ अपनी परेड को खूबसूरत बनाने के लिए कड़ा अभ्यास किया। इस मौके पर एडिशनल एसपी सुरेश कुमार चिब विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने परेड की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण करते हुए परेड में शामिल सभी प्लाटून कमांडरों को परेड को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार, डीएसपी डीआर सुखदेव सिंह जम्वाल, मास्टर मोहन लाल डब्ब, जोगिंदर कुमार, नसीब चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed