फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

सीआरपीएफ हर स्थिति से निपटने में सक्षम

विज्ञापन
cultural
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 121 बटालियन के मुख्यालय में मंगलवार को बल का 83वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों ने जवानों को मिठाई देकर बधाई दी। इससे पहले वर्ष 2015 में आतंकी हमले के दौरान राजबाग पुलिस थाने में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बटालियन का ध्वज फहराया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक बटालियन से शुरू हुई सीआरपीएफ का समय-समय पर विस्तार किया गया। इसके गौरवशाली इतिहास की बदौलत आज देश में 248 के करीब बटालियन हैं। हमारे जवानों ने देश के खातिर कई कुर्बानियां दीं, उन्हीं की बदौलत आज हम इस मुकाम पर हैं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ हर स्थिति से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने कश्मीर में आतंकवादियों को नाकों चने चबवाए हैं और नक्सलियों से भी जवान बेहतर तरीके से निपटते हैं। यही नहीं सीआरपीएफ ने देश के कई इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमारा यह सौभाग्य है कि हम सीआरपीएफ में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। इसी तरह से भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद वॉलीबाल और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एस जी) डॉ. लतीफ खान, द्वितीय कमान अधिकारी नीलम सारंगल,उप कमांडेंट मंजू थापा, उप कमांडेंट सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed