फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

सत्संग में मिलती है जीने की राह : संत

विज्ञापन
cultural
लाखड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन संत सुभाष शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सत्संग का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सत्य केवल परमात्मा है। उन्होंने कहा कि जो परमात्मा का संग करता है, सही मायने में वही सत्संग करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कथा के आरंभ में कहा कि जीवन में सत्संग का महत्व बहुत ज्यादा है। लेकिन मानव सत्संग का सही मतलब नहीं जानता है। सत्संग का मतलब परमात्मा का संग करना होता है। यह सतगुरु की शरण में ही जाकर हो सकता है।
विज्ञापन

संत ने कहा कि जो कुसंग का संग करता है, तो वह अपने लिए परेशानियों और दुख पैदा करता है। कुसंग जहर की तरह होता है। फिर एक दिन इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए हमें हमेशा ख्याल रखना चाहिए कि हम किसका संग कर रहे हैं और भविष्य में इसके क्या परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कुसंग में फंस जाता है, तो वह सत्संग में आकर अपने आपको इस जाल से बाहर निकाल सकता है। सत्संग में ही मानव को जीवन जीने की सही राह मिलती है। उन्होंने कहा कि मानव को सजग रहकर परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए।

भक्ति से जीवन में सुख प्राप्त होते हैं और परिवार में भी सुख शांति का वास होता है। डीडीसी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी और पवन कुमार ने लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए सत्संग में शामिल होने की अपील की। साथ ही मास्क पहनने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed