{"_id":"60ff10228ebc3e582049718d","slug":"cultural-kathua-news-jmu2402871161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस पर बच्चों, युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस पर बच्चों, युवाओं ने लगाई दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22वें कारगिल विजय दिवस पर कठुआ डिस्टेंस रनर्स द्वारा शहर में विजय दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों की संख्या में शामिल युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को याद किया।
झमाझम बारिश के दौरान शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक से शुरू हुई दौड़ में शामिल युवा और बच्चों द्वारा लगाए जा रहे भारत माता के जयघोष लोगों को उत्साहित कर रहे थे। दौड़ के संबंध में क्लब के वरिष्ठ सदस्य सिंधू शर्मा ने बताया कि उनके क्लब द्वारा हर वर्ष आयोजन किया जाता है।
सोमवार को देश के वीर जवानों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम में उन्होंने 22वें विजय दिवस पर 22 किलोमीटर की दौड़ लगाने का फैसला किया था। लेकिन भारी बारिश के कारण इसे शहर में ही सीमित करते हुए 2.2 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई। इसमें प्रतिभागियों ने युद्ध के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 527 जवानों को समर्पित किया है।
विज्ञापन
वहीं क्लब के नीरज सिंह बिलौरिया ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है। इसी दिन भारत के वीर जवानों ने अपने मजबूत इरादे के जरिये दुश्मन के दांत खट्टे कर टाइगर हिल को फिर से अपने कब्जे में लिया था। उन्होंने प्रशासन से इस दिन जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करने की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन ऐसी पहल करता है, तो इससे हमारे समाज में सेना के लिए और सम्मान बढ़ेगा।