फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने का संकल्प लें- सुभाष शासत्री।

विज्ञापन
cultural
बसोहली के जंजघर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन संत सुभाष शास्त्री ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति का यही प्रमाण है कि यहां इतनी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी चीज में अच्छे व बुरे संस्कार होते हैं। यह धारण करने वाले पर निर्भर करता है कि वह अच्छे संस्कार ग्रहण करता है या बुरे। मनुष्य को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। वर्तमान पर जिनकी पकड़ होती है, उनका भविष्य की उज्जवल होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संसार में कुछ भी स्थिर नहीं है। बचपन के बाद जवानी और उसके बाद बुढ़ापा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि जब हम आपसे धर्म अनुसार जीवन जीने का अनुरोध करते हैं तो इसमें दो बातें मुख्य हैं। पहला सभी जीव धारियों से प्रेम करें और दूसरा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने का संकल्प लें। न तो घूस लेंगे और न ही घूस लेने देंगे। क्योंकि यह समाज को सबसे अधिक दूषित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed