फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   CRPF Celebrate Lohri Festival in Hiranagar

Kathua News: सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में जवानों ने भंगड़ा डाल मनाया पर्व

विज्ञापन
CRPF Celebrate Lohri Festival in Hiranagar
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में लोहड़ी मनाते अधिकारी व जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले लोहड़ी के पर्व को हीरानगर उपमंडल में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। गांवों और कस्बों में सुबह से ही त्योहार की रौनक दिखाई दी। शाम को लोगों ने आग जलाकर उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी,मूंगफली का अर्घ्य दिया।
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भी लोहड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। ग्रुप केंद्र के उच्च अधिकारियों और जवानों ने मिलकर अग्नि को अर्घ्य दिया। इस मौके पर जवानों ने भंगड़ा डाला और पंजाबी गीतों पर डांस किया। कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक मनोज कुमार, कमांडेंट हेजांग, सहायक कमांडेंट कुलवंत सिंह आदि ने जवानों के साथ मिलकर लोहड़ी का जश्न मनाया। उप महानिरीक्षक ने सभी जवानों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कहा कि सीआरपीएफ सभी त्योहारों को मिलजुल कर परिवार की तरह मनाती है। लोहड़ी हमारी संस्कृति और खुशहाली का प्रतीक है। यह पर्व हमें हमारे पूर्वजों की परंपराओं से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed