{"_id":"587144654f1c1b1c571587ff","slug":"uncle-attack-on-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे के पेट में किरच घोंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने भतीजे के पेट में किरच घोंपी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जखबड़ में शनिवार की दोपहर चाचा और भतीजे में हुए घरेलू विवाद ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। चाचा ने भतीजे के पेट में तेजधार हथियार (किरच) से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चाचा फरार हो गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद जखबड़ के 21 वर्षीय शुभम कुमार ने बताया कि दोपहर को वह घर में अकेला था। इसी बात का फायदा उठाकर उसके चाचा 38 वर्षीय राकेश कुमार ने घर में घुसकर झगड़ा शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसने चाचा को साफ कहा कि विवाद को लेकर वह पिताजी से ही बात करे, लेकिन चाचा ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो चाचा ने किरच से हमला कर दिया और पेट में कई वार किए।
विज्ञापन
इसके बाद उसका चाचा मौके से फरार हो गया। जिला अस्पताल में साथ आए लोगों ने बताया कि शुभम के माता-पिता किसी काम से कठुआ बाजार गए थे। पूरी घटना उनके घर पर नामौजूदगी होने के दौरान हुई है। शुभम की चीख सुनकर वह घर पर पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा देखा। इसके बाद अस्पताल लाया गया।