{"_id":"573cc6984f1c1b3150ac71a1","slug":"two-victim-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिलाना हमले के दोनों आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कातिलाना हमले के दोनों आरोपी काबू
अमर उजाला/बिलावर
Updated Thu, 19 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
युवक पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडेन गैस एजेंसी के पास दो लोगों पर तेजधार हथियार से हमला करने के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस की इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद एसएचओ सुशील कुमार शर्मा की टीम ने चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर को आरोपी हरीश कुमार और गणेश कुमार दोनों ने इंडेन गैस एजेंसी के पास भोजन कर रहे फिंतर निवासी मुनीश कुमार उर्फ लक्की और बंहोड़ निवासी राकेश उर्फ बंटू पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका अभी भी अमृतसर के किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन