फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two teacher arrested in case of teasing

शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर और टीचर काबू

Thu, 01 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ बिलावर
ब्यूरो/ बिलावर Updated Thu, 01 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two teacher arrested in case of teasing
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप

महिला शिक्षक से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने हेडमास्टर और शिक्षक को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शिकायत का संज्ञान लेते हुए उप मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।मामला बिलावर की लोहाई मल्हार तहसील के पटौड़ी मिडिल स्कूल का है।

विज्ञापन


महिला शिक्षक ने पुलिस शिकायत में कहा कि स्कूल के हेडमास्टर और एक अन्य शिक्षक ने उनके कमरे में आकर जबरन छेड़छाड़ की। बचाव के लिए उन्हाेंने जब शोर मचाया तो दोनों आरोपी फरार हो गए। बाद में उन्होंने घटना की सारी जानकारी पहले पति को दी और फिर पुलिस से शिकायत कर रहीं हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेकर आरोपी हेडमास्टर रमणीक कुमार बसोत्रा और शिक्षक कृष्ण चंद के खिलाफ आरपीसी की धारा 354 और 452 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। जिला पुलिस के अनुसार शिकायत में घटना 23 अगस्त की बताई गई है। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल में 109 बच्चे पढ़ते हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए पांच शिक्षकों में दो महिला शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाएं पीड़िता के समर्थन में उतर आई हैं। स्कूल एजुकेशन इंप्लाइज को-आर्डिनेशन कमेटी के राज्य महासचिव सतीश दत्ता ने कहा कि आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।  रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम की मीना कुमारी ने कहा कि स्कूलों के माहौल की पवित्रता बचाए रखने के लिए जरूरी है कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed