फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The truck hit the school bus

ट्रक से टकराई स्कूल बस, बीस घायल

Thu, 12 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Thu, 12 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The truck hit the school bus
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
बरनोटी के नजदीक बुधवार को दोपहर बाद एक निजी स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में बीस घायल हो गए। बताया जाता है कि छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस में शिक्षक और विद्यार्थी सवार थे।  
विज्ञापन


सेना के जवानों की मदद से बच्चों को जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। इस दौरान चीख पुकार का माहौल रहा। इसकी सूचना जैसे ही अभिभावकों को मिली, वह बदहवाश हालत में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूल बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मौके से गुजर रहे सेना के जवान मदद के दौड़े। स्थानीय लोग भी पहुंचे। बच्चों को एक-एक कर स्कूल बस से निकालने का प्रयास शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंजन के पास फंसे बच्चे को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बच्चों ने बताया कि स्कूल बस तेज रफ्तार से चल रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले भी जिला अस्पताल में जमावड़ा लग गया।


प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद से दोनों वाहनों के चालक फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का हाल जानने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed