फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Refurbished vehicle due to steering failure

स्टेयरिंग फेल होने से पलटा वाहन, बचा चालक

Fri, 05 May 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ Updated Fri, 05 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को हटली मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार सकारपियो पलट गई। हालांकि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई। वह बाल-बाल बच गया, लेकिन जिस प्रकार वाहन की हालत हुई है, उसे देख कोई कह नहीं सकता कि चालक बच गया होगा।

विज्ञापन


वीरवार की दोपहर हटली मोड़ के पास लखनपुर से आ रही स्कारपियो पीबी06ई-9851 अचानक कई पलटे खाते हुए रेलिंग के साथ जा टकराई। राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों बीच हुए इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


चालक ने बताया कि अचानक वाहन का स्टेयरिंग काम करना बंद कर दिया और वाहन एकाएक एक तरफ मुड़ने लगा, जब उसे स्थिति संभालने की कोशिश की तो वाहन पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन को करीब तीन पलटे लगे और वह रेलिंग के टकराने के बाद हाईवे के बीचों बीच आ गया। गनीमत रही कि स्कारपियो के पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं था, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed