फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest in Fintar city

एसपीओ की हत्या के विरोध में फिंतर बंद

Sun, 16 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर Updated Sun, 16 Oct 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
protest in Fintar city
हत्या

एसपीओ हेमंत कुमार बसोत्रा की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को फिंतर नगर पूरी तरह बंद रहा। तमाम दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। लोगों ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग इस घटना के प्रति अपना रोष प्रकट करने के लिए सड़क पर आ गए। नगर के व्यापारियों ने घटना के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखा। लोगों ने बताया कि फिंतर चौक में अपराध दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


अब तो अपराधी पुलिस कर्मियों की भी हत्या करने लगे हैं। ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा। उन्होंने कहा कि जब पुलिस स्वयं अपने कर्मियों की सुरक्षा नहीं कर सकी, तो वह आम आदमी की सुरक्षा कैसे करेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि पुलिस को सबसे पहले लोगों में सुरक्षा की भावना को जागृत करना होगा, ताकि उनका पुलिस पर विश्वास बहाल हो सके। इसके लिए पुलिस को चाहिए कि जल्द से जल्द इस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलवाई जाए।


अत्याचार भ्रष्टाचार मुक्त संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज बसोत्रा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे जाहिर होता है कि फिंतर चौक में पुलिस का नहीं, बल्कि अपराधियों का राज चलता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि फौरन इस मामले की किसी उच्चाधिकारी से जांच करवाकर सबसे पहले इलाके में बढ़ते हुए अपराध, नशाखोरी पर अंकुश लगाया जाए। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed