{"_id":"58a748204f1c1b6439d849c5","slug":"main-accused-of-firing-on-administrative-team-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक टीम पर गोलीबारी का मुख्य आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासनिक टीम पर गोलीबारी का मुख्य आरोपी काबू
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भागे चक्क में बंदोबस्ती रास्ते को खुलवाने गई प्रशासनिक टीम पर हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी को कठुआ पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कोर्ट रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पटवार एसोसिएशन ने भी लिखित में पुलिस द्वारा मिले आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषण कर दी। आज से पटवारी काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
पिछले दो सप्ताह से जारी पटवार एसोसिएशन की हड़ताल मुख्य आरोपी सोमराज निवासी चक भागा के गिरफ्तार होने के साथ ही शुक्रवार को समाप्त हो गई। अतिरिक्त जिला पुलिस प्रमुख खलील अहमद पोसवाल ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त डा. भारत भूषण व पटवार एसोएिशन के बैठक कर उन्हें इस बात की जानकारी दी। लेकिन हड़ताली पटवारियों ने लिखित में इसकी जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस मुख्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इसके बाद आल जेएंडके पटवार एसोसिएशन के सदस्यों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। वहीं शुक्रवार को भी पटवार एसोसिएशन के सदस्य पिछले कुछ दिनों की तरह ही हड़ताल पर बैठे हुए थे। लेकिन दोपहर बाद उन्हें इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि कठुआ पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी को धर लिया है।
विज्ञापन
जिसके बाद पटवार एसोसिएशन के सदस्यों ने लिखित में पुलिस से विज्ञप्ति देने मांग की। जिसके बाद पुलिस द्वारा बनाई गई सीट के इंचार्ज एस.एस.पी खलील अहमद पोसवाल ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। लिखित में प्रेस विज्ञप्ति मिलने के बाद ही जिला पटवार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अली ने हड़ताल वापस लेने का एलान किया।
इस संदर्भ में जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटना के बाद से ही लगातार छापेमारी कर रही थी। कई जगहों पर टीमें भेज कर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया इस आरोपी को कोर्ट में जाते वक्त पुलिस ने धरा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक गोलीकांड में इस्तेमाल हुआ हथियार बरमद नहीं किया है। परंतु जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।