फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   FRI against army capton and 15 other Military personnel

सैन्य कैप्टन सहित 15 जवानों पर मामला दर्ज

Sun, 25 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 25 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
FRI against army capton and 15 other Military personnel
क्राइम

सेना के एक कैप्टन की पत्नी से टोल मांगने पर बहसबाजी हो गई। इस पर सेना के कैप्टन और उनके पंद्रह सहयोगियों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए वहां तोड़फोड़ भी की। इस मामले में एक्साइज विभाग के अधिकारियों की लिखित शिकायत पर लखनपुर पुलिस ने सैन्य अधिकारी सहित पंद्रह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि वीरवार की शाम को जब एक महिला निजी कार से टोल प्लाज पहुंची तो उसे टोल काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने रोका और टोल देने को कहा। टोल कर्मियों के अनुसार महिला सैन्य अधिकारी की पत्नी होने की धौंस दिखाने लगी। इस पर उन्होंने महिला को पहचान पत्र दिखाने को कहा। महिला ने टोल कर्मचारियों को सीएसडी कार्ड दिखाया जिस पर कर्मचारियों ने टोल माफ करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर मामला बहसबाजी तक पहुंच गया। उसके बाद मामला तब तूल पकड़ लिया, जब महिला ने अपने सैन्य अधिकारी पति को इस बात की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार सेना का अधिकारी सादे कपड़ों में सेना के पंद्रह से अधिक जवानों के साथ मौके पर पहुंच गया और टोल कर्मचारियों की धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ईटीओ कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने तोड़फोड़ करते हुए सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में एक्साइज विभाग के अधिकारियों की लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed