{"_id":"57f94b1d4f1c1bcd40270a0e","slug":"fire-in-hut-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी कुल्ले में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी कुल्ले में आग
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
जूही के घरों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की देर रात एक रिहायशी कुल्ले में आग लगने से कुल्ले में रखा सारा सामान जल गया। आग लगने पर कुल्ले में सो रहे लोग बाहर आ गए और कड़ी मशक्कत के बाद मवेशियों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया, हालांकि कुल्ले में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मग्गर खड्ड के पास बने एक रिहायशी कुल्ले में आग लग गई। कुल्ले के मालिक मोहम्मद रफीक ने फोन पर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन रास्ता न होने के कारण टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में देर लगी।
विज्ञापन
जैसे-तैसे मौके पर पहुंची टीम ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कुल्ले में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया था। मोहम्मद रफीक ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए। कुछ देर बाद जब घर वालों को अहसास हुआ कि गर्मी बढ़ गई है तो वे उठ गए और देखा कि कुल्ले में आग लग गई है।
विज्ञापन
फौरन बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आग में उनकी गृहस्थी का सारा सामान जल गया। कपड़े, बच्चों की किताबें व अन्य घरेलू सामान जल गया है। विभाग ने रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।