{"_id":"57e57e464f1c1b4f5aa82e92","slug":"assault-with-college-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज के प्रिंसिपल के साथ की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज के प्रिंसिपल के साथ की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय डिग्री कालेज में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक से प्रिंसिपल ने कालेज आने का कारण पूछा तो युवक ने गाली-गलोच करते हुए प्रिंसिपल के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद विद्यार्थियों ने आरोपी युवक को पकड़ कर प्रिंसिपल के चैंबर तक पहुंचाया। बाद में उसे पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नेत्र सिंह ने बताया कि दोपहर के करीब जब वह कालेज का राउंड लगा रहे थे तो उन्होंने एक युवक को मोबाइल फोन चलाते देखा। इस पर उन्होंने उसे उसका पहचान पत्र दिखाने और कक्षा के बारे में पूछा। पहचान पत्र नहीं दिखा कर उस युवक ने खुद को स्नातक भाग एक का विद्यार्थी बताया। फिर जब उससे शिक्षकों के बारे में पूछा गया, वह जवाब गलत दे बैैठा। इससे साबित हो गया कि वह कालेज का विद्यार्थी नहीं है। इस पर प्रिंसिपल ने उसे बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने बताया कि युवक ने पहले तो बाहर जाने से मना किया और फिर गाली-गोलच करते हुए मारपीट पर उतर आया। कालेज विद्यार्थियों ने जब इस घटना को देखा तो उन्होंने युवक को पकड़कर प्रिंसिपल चैंबर तक पहुंचाया। बाद में उसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नीतिश जसरोटिया की बहन कालेज में पढ़ती है। वह कालेज में अपने दस्तावेजों की संपुष्टि करवाने के लिए आया था। उससे और भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन