{"_id":"590cd4f54f1c1b0646443bcb","slug":"animal-smugglers-turned-out-to-be-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्कर निकले वाहन लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्कर निकले वाहन लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Updated Sat, 06 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पिछले एक सप्ताह में वाहनों को लूटकर दहशत फैलाने वाले आखिरकार पशु तस्कर ही निकले। कठुआ और सांबा में चार अलग-अलग मामलों में ठीक एक ही तरीके से वाहनों को लूटा गया और फिर जम्मू में लावारिस हालत में गाड़ी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे इन सभी मामलों में संलिप्त थे। सांबा, कठुआ के साथ-साथ पंजाब के इलाकों तक लावारिस मवेशी की तलाश में जाते थे। सूत्रों के अनुसार कश्मीर तक पशु तस्करों के साथ इनकी पहले से सेटिंग थी और कठुआ सांबा के इलाकों के अतिरिक्त ये तस्कर पंजाब तक जाकर सड़कों पर लावारिस घूम रहे मवेशियों को लूटे हुए वाहनों में डालकर जम्मू तक ले जाते थे।
विज्ञापन
आखिरी वारदात के दिन यह तस्कर हरियाचक के रास्ते पंजाब तक चले गए और नंबर प्लेट भी बदल दिया था ताकि पिछली तीन वारदातों की तरह पुलिस उन्हें जम्मू की तरफ ही ढूंढती रही, लेकिन अगले वाहन को लूटकर फिर ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने चारों आरोपियों को जम्मू से दबोच लिया।
विज्ञापन
बुधवार को पकड़े गए आरोपियों को प्राथमिक पूछताछ के बाद मामले में कई अन्य कड़ियों को जोड़ने और अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के लिए कठुआ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद असलम उर्फ शेरू निवासी चक्क मंगा सांबा, फरमान अली उर्फ सुरमू निवासी हरियाचक, मो. शफी निवासी रामकोट बिलावर और मुमताज निवासी सांबा के रूप में हुई है। जिला पुलिस प्रमुख पवन परिहार ने बताया कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उनके अन्य सहयोगी भी पुलिस की गिरफ्त में होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले में कई खुलासे भी करेगी।
एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में आई तस्वीरों से पशु तस्करों का हुआ भंडाफोड़
कठुआ पुलिस ने तस्करों की धरपकड़ में अहम भूमिका निभाई। पहले दिन लूटे गए वाहन से गोबर मिलना मामले में पशु तस्करों की संलिप्तता की ओर इशारा कर रहा था। 29 अप्रैल की रात तस्करों ने पहला वाहन जम्मू में तवी पुल के पास से बुक किया था।
कमरवाड़ी श्रीनगर का रहना वाला सादिक अपनी टवेरा टैक्सी (जेके01टी8607) को लूटन के बाद जम्मू में छोड़ दिया गया था। हालांकि यहीं से पुलिस इनकी तलाश में जुटी और अहम सुराग उस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज से मिले, जहां से इन्होंने ड्राइवर को देने के लिए राशि निकाली थी।