{"_id":"5cddca16bdec22072668701b","slug":"71558039062-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान को आग ने किया राख, बाल बाल बचे परिवार वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कच्चे मकान को आग ने किया राख, बाल बाल बचे परिवार वाले
विज्ञापन
कठुआ। सिटी थाना के अधीन पड़ते इलाका लोगेट मोड़ के पास एक कच्चे मकान को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे पहले कि घर के अंदर सो रहे लोगों को कुछ पता चलता आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार वाले बाल बाल अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। आग इतनी जबरदस्त थी कि पंद्रह मिनट में ही पूरे घर को राख में बदल दिया। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आग ने सब जला दिया था।
कृपाल सिंह ने बताया कि वह घर पर नहीं था। उसे बाद में इसकी जानकारी मिली। उसने बताया कि आग के कारणों का उसे नहीं पता है। उसके बेटे की हाल ही में शादी हुई थी और घर पर रखा हुआ सामान आग के कारण राख हो गया। उसने बताया कि बुधवार की रात करीब एक बजे आग लगी। बच्चे अंदर सोए हुए थे। घर में रखा छोटा सिलेंडर फटा तो पता चला कि घर में आग लग गई है। किसी भी स्थिति को वह समझते इससे पहले आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि बहु के जेवर, राशन, घर का सामान सब राख हो गया। इलाके के नायब सरपंच विजय कुमार ने बताया कि उन्हें रात को फोन आया कि आग लग गई है। उन्होंने आसपास के कुछ युवाओं को एकत्रित किया लेकिन जब तक वह घर के पास पहुंचे आग घर को चपेट में ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड को आने में केवल दस मिनट लगे लेकिन उनके आने से पूर्व ही आग ने सब राख कर दिया। उन्होंने बताया कि आग के कारण करीब सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
रात एक बजे की बात है। फोन आया था नायब सरपंच कच्चा मकान है। लड़के की शादी हुई थी।
गरीब परिवार का आशियाना चढ़ा आग की भेंट
कठुआ। बुधवार देर रात चक दराब खान इलाके में एक गरीब परिवार के आशियाने को आग ने अपने आगोश में ले लिया। कच्चे घर और मवेशियों के बाड़े के साथ ही परिवार के सपने भी आग की भेंट चढ़ गए। मामला रात एक बजे के बाद का है। अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात चक दराब खान में किरपाल सिंह का कच्चा घर आग की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आए लेकिन आग काफी बढ़ चुकी थी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग से लगभग तीन लाख का नुकसान आंका गया है। ब्यूरो