फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सड़क हादसे में एक घायल, जीएमसी जम्मू रेफर

सड़क हादसे में एक घायल, जीएमसी जम्मू रेफर

Tue, 22 May 2018 02:32 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक घायल, जीएमसी जम्मू रेफर
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास सेना के वाहन और स्कूटर में टक्कर से स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हटली मोड़ के पास पुल के पर सेना की बस के साथ स्कूटर की टक्कर हो गई। बस की टक्कर से स्कूटर का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कूटरे काफी दूर तक फिसलता हुआ चला गया। इसके साथ ही स्कूल को कई बार पलटा भी। जिस कारण स्कूटर सवार 45 वर्षीय तरसेम लाल पुत्र देस राज निवासी चक राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टांगों पर, सिर पर और बाजूओं में चोटें आई। मौके पर ही उसक काफी खून बह गया। चौकी के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही घर पर भी सूचना दी गई। घायल की बेटी का अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे आर्थिक मदद देते हुए एंबुलेंस के साथ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed