फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   अपहृत नाबालिग लड़की पुलिस ने बरामद की

अपहृत नाबालिग लड़की पुलिस ने बरामद की

Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
अपहृत नाबालिग लड़की पुलिस ने बरामद की
कठुआ/बिलावर। बिलावर सब डिवीजन के एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने अमृतसर के बंडाला इलाके से बरामद कर लिया है। इस संदर्भ में पुलिस ने अपहरणकर्ता मोहम्मद सदीक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बिलावर पुलिस को लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता फकीरदीन और भाई विकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस बीच मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बचने का प्रयास करता रहा। एक पुलिस टीम ने पड़ोसी राज्य पंजाब के अमृतसर शहर के नजदीक बंडाला में दबिश दी। इस दौरान नाबालिग लड़की को बरामद कर अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लड़की और अपहरण के आरोपी को भी बिलावर ले आई है। कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। यह पूरा अभियान थाना प्रभारी अमित सांगड़ा की देखरेख में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन



महिला के अपहरण का मामला दर्ज
कठुआ। महानपुर तहसील के एक इलाके में में एक महिला के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महानपुर तहसील की एक महिला को मुंशी नामक व्यक्ति अपने चार साथियों के साथ ले गया। महिला के पति ने बताया कि दो माह पहले वह दिल्ली काम पर गया था। 23 अप्रैल को उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब से शादी हुई है, तब से ही ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed