फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   कार और बोलेरो भिड़े, पांच घायल

कार और बोलेरो भिड़े, पांच घायल

Tue, 11 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
कार और बोलेरो भिड़े, पांच घायल
बिलावर। धार रोड पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस और लोगों की मदद से उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने चार घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बिलावर के उज्ज पुल और द्रमणी के बीच काड़ियां नाले के पास हुआ। सोमवार शाम पांच बजे के लगभग बिलावर की ओर से जा रही महिंद्रा बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही कार से जा टकराई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों की पहचान बाबूराम निवासी धनजस्धार, महेंद्र सिंह निवासी कंधारनू, मुंशीराम निवासी थड़ा कलवाल, लाल चंद्र निवासी द्रम्मणी और सुरेंद्र सिंह निवासी डडवारा के रूप में हुई है। सुरेंद्र सिंह का इलाज बिलावर उपजिला अस्पताल में जारी है जबकि अन्य चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed