{"_id":"5bbc8844867a5528167eb8b3","slug":"61539082308-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव करड़ोह में सोमवार की सुबह युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने जब युवक को देखा तो उसे पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर आई पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र सतपाल निवासी करडोह का शव घर में उसके कमरे में पंखे के साथ लटकता हुआ मिला। परिजनों ने जब सुबह अश्वनी का दरवाजा खोला तो शव को पंखे से लटकता हुआ पाया। बात इलाके में फैल गई और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर आई लखनपुर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। इस संदर्भ में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो