फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दसवीं की गणित परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 32 परीक्षार्थी

दसवीं की गणित परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 32 परीक्षार्थी

विज्ञापन
दसवीं की गणित परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 32 परीक्षार्थी
कठुआ। शनिवार को राज्य शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के गणित विषय की वार्षिक परीक्षा करवाई गई। विभिन्न परीक्षा केंद्रों में औचक जांच के दौरान बोर्ड के फ्लाइंग दस्ते ने 32 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। बोर्ड कठुआ के उप सचिव जेबी सिंह ने नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षकों की लापरवाही के संबंध में भी उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को बोर्ड का फ्लाइंग दस्ता लखनपुर हाई स्कूल पहुंचा, जहां चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जराई हाई स्कूल में 22 और गोविंदसर हाई स्कूल में छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को बारहवीं की परीक्षा के दौरान भी हटली हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़े पैमाने पर नकले करते परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed