फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर गिरी गाज

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर गिरी गाज

विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर गिरी गाज
कठुआ। जिला कठुआ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए जारी तीन दिवसीय अभियान में दूसरे दिन भी ट्रैफिक विभाग ने विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। एसएसपी ट्रैफिक मोहनलाल कैथ के नेतृत्व में लगाए गए नाके के दौरान स्कूली बसों, ट्रिपलिंग, बिना सीट बेल्ट वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय स्लीपर बसों, स्कूल बसों, यात्री बसों में ओवरलोडिंग, बिना क्रैश हेलमेट और अन्य अपराधों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान 520 वाहनों का कंपाउंड चालान, 70 का चालान और 17 को धारा 207 एमवीए के तहत जब्त किया गया। इस मामले में साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना लाइसेंस ड्राइविंग करने, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, ओवर स्पीडिंग आदि मामलों में भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिला कठुआ की सभी सड़कों का एक सर्वेक्षण भी किया गया है और जिला कठुआ में वाहनों के आवागमन को परेशानी मुक्त और सुचारु संचालन के लिए कुछ मार्गों पर कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए इस प्रकार की ड्राइव आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed