फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   हथियार जमा करवाने का आज अंतिम दिन

हथियार जमा करवाने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
हथियार जमा करवाने का आज अंतिम दिन
कठुआ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार और जिला उपायुक्त कठुआ की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला में लाइसेंस हथियार थाने में जमा करवाने का रविवार को अंतिम दिन है। रविवार के बाद पुलिस हथियार जमा न करवाने वालों पर कार्रवाई करेगी। शनिवार को जिला के लोगों से अपील करते हुए एसएसपी श्रीधर पाटिल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से ऐसा निर्देश जारी किया गया है। इसके बाद जिला उपायुक्त कठुआ ने आदेश जारी कर लाइसेंस हथियार धारकों को अपने हथियार अपने नजदीकी थाने में जमा करवाने को कहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग सहयोग कर रहे हैं, लेकिन अभी भी बड़ी मात्रा में हथियार जमा नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 2111 हथियार थाने में जमा करवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला भर में करीब 10 हजार लोगों के पास हथियार हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि चुनाव आयोग और जिला उपायुक्त के आदेश के अनुसार लोग अपने थाने में जाकर अपने लाइसेंस हथियार जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को मतदान होना है और उससे पहले हथियार जमा करवाने हैं। अब केवल एक ही दिन बचा है। रविवार को 1 दिन के भीतर लोग अपने-अपने हथियार जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि पुलिस दोबारा से लाइसेंस हथियारों का डाटा एकत्रित कर रही है, ताकि आने वाले समय में पुलिस के पास एक अपडेट डाटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed