{"_id":"5bdad9fdbdec2269b642a4e8","slug":"191541069309-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नौंवी के छात्र की मौत,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नौंवी के छात्र की मौत,
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलावर। बनहोड गांव में 15 वर्षीय एक नौंवी कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान वासु जंडियाल निवासी बनहोड़ के रूप में हुई है जो बिलावर के फिंतर में एक कांवेंट स्कूल का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वासु अचेत अवस्था में अपने घर में ही लटका हुआ मिला जिसके बाद उसे आनन फानन में उपजिला अस्पताल बिलावर लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जानकारी मिलने के बाद मौकेे पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विलाप कर रहे मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने दस दिन के लिए छात्र को सस्पेंड किया था जिसकी वजह से वो पिछले तीन चार दिन से स्कूल नहीं गया था। बुधवार को मृतक के माता पिता बिलावर आए थे कि उन्हें सूचना मिली कि बच्चे ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से फादर फ्रैंकी ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल के बाहर दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ और सुलझाने के लिए, मामला ठंडा होने तक वासु को स्कूल न आने को कहा गया था। सोशल मीडिया पर भी बच्चों के बीच मामला गर्माया हुआ था ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए कदम उठाया। इस बीच मामले को लेकर वासु के अभिभावकों को भी स्कूल में बुलाया गया लेकिन वो नहीं आए। वासु की बहन जरूर आई थी। उन्होंने बताया कि उनका मकसद बच्चे को सुरक्षित रखना था लेकिन किस दबाव में बच्चे ने ऐसा किया फिलहाल इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उधर, बिलावर में माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए स्कूल के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है।